शादी हर किसी के जीवन में एक अहम भूमिका निभाती है। जब किसी लड़के या लड़की की शादी में देरी होती है, तो उसका मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य प्रभावित होता है। विवाह में देरी लड़के/लड़की के साथ-साथ उसके परिवार पर भी बहुत अधिक सामाजिक दबाव डालती है। जो व्यक्ति के लिये अक्सर तनाव, अवसाद और आत्म-आलोचना का कारण बनती है।